{"_id":"5941838f4f1c1b37668b4699","slug":"131497465743-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भोरंज (हमीरपुर)। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला देवी ने झनिक्कर से धरमाड़ा सड़क के निर्माण कार्य का बुधवार को जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्माण कार्य को तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला देवी ने कहा कि झनिक्कर से धरमाड़ा वाया छौं सड़क के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इस बजट में सड़क और पुलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके बाद सड़क को पक्का और डंगों के निर्माण के लिए सरकार से 25 लाख की मांग की गई है। प्रमिला देवी ने बधाणी सड़क पर भी पुलियों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके साथ लोनिवि के एसडीओ केसी कमल भी साथ में रहे। प्रमिला देवी ने कहा कि झनिक्कर से धरमाड़ा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के गृह क्षेत्र में है। इसके बावजूद आज तक ग्रामीणों को सड़क सुविधा प्राप्त नहीं हो पाई।