{"_id":"69935e1a84b71b24c502b353","slug":"12-injured-in-bus-collision-with-dumper-hamirpur-news-c-12-knp1061-1429102-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डंपर की टक्कर से बस सवार 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डंपर की टक्कर से बस सवार 12 घायल
विज्ञापन
- कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार देर रात हुआ हादसा, कानपुुर देहात के घायल दोनों वाहन चालक रेफर
-
फोटो 16- एचएएमपी 24- सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त निजी बस। संवाद
फोटो 16- एचएएमपी 25-सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। कानपुर-सागर हाईवे पर मकरांव गांव के पास रविवार देर रात करीब एक बजे निजी बस व डंपर में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने स्टीयरिंग में फंसे दोनों चालकों को केबिन से बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया। दोनों कानपुर देहात के मझावन आैर डेरापुर के रहने वाले हैं। हादसे में बस सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। सभी का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि बस सवार परिवार मौदहा कोतवाली के सिजवाही गांव से तिलक चढ़ाकर वापस अपने घर शुक्लागंज उन्नाव लौट रहे थे। बस जैसे ही नेशनल हाईवे के मकरांव गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से भिड़ंत हो गई। बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बस में सवार शुक्लागंज निवासी दिनेश (50), उनकी पत्नी विनीता (43), पुत्र अनुराग (20), उपेंद्र (18), चित्रांश (12), राजाराम (60), शिव प्रकाश (75), युवराज (18), सत्यम (22), गायत्री (12) को सीएचसी में भर्ती कराया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बस चालक सूरज (35) निवासी कुलौली, मझावन कानपुर देहात व डंपर चालक अंकुर (24) निवासी डेरापुर कानपुर देहात को कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले में लिखित सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।