फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   100 km of roads will be repaired with Rs 8 crore

Hamirpur News: आठ करोड़ से दुरुस्त होंगी 100 किमी की सड़कें

Fri, 22 Sep 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
100 km of roads will be repaired with Rs 8 crore
हमीरपुर। जिले की करीब 100 किलोमीटर खस्ताहाल सड़कों को दुरस्त कराए जाने के लिए लोनिवि इस्टीमेट तैयार करने में जुटा है। करीब आठ करोड़ की लागत से इन 45 सड़कों को चमकाया जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

बरसात व ओवरलोडिंग की मार से जिले की करीब 45 सड़कें खस्ताहाल पड़ी हैं। जिनसे लोगों का पैदल गुजरना भी मुश्किलों भरा है। आए दिन इन सड़कों में वाहन सवार गिरकर घायल होते हैं। जिनको विशेष मरम्मत में शामिल करने के लिए सभी सड़कों का लोनिवि इस्टीमेट तैयार करने में जुटा है। कुरारा से बेरी मार्ग, सुमेरपुर से टिकरी मार्ग, मौदहा से कपस, मटौंद कपसा का अंडरपास, कम्हरिया से माचा मार्ग, गहरौली खुर्द से पढोंरी मार्ग सहित सभी 45 सड़कों को दुरुस्त किया जाना है। करीब 100 किलोमीटर लंबी इन सड़कों में आठ करोड़ की लागत आएगी। जिसका इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। इन सड़कों के दुरुस्त होने से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रिठारी गांव निवासी राजू सिंह ने बताया कि कुरारा बेरी 14 किलोमीटर मार्ग से एक दर्जन गांवों ककरउ, गुजौरा, इंद्रपुरी, बिंदपुरी, बेरी, देवीगंज, गुलाबगंज, मलहरा आदि के ग्रामीणों का आवागमन प्रतिदिन कस्बा व मुख्यालय के लिए होता है। सड़क क्षतिग्रस्त होकर जर्जर होने से रोडवेज की बस बेरी से मुख्यालय आती जाती थी। जो बंद कर दी गई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायर गांव के मुन्ना चौहान का कहना है कि गांव के अंदर करीब डेढ़ किलोमीटर मार्ग भारी भरकम गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसके निर्माण के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। ग्रामीण दलदल वाले रास्ते पर दुश्वारियां झेलते हुए आवागमन कर रहे हैं।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमएल वर्मा ने बताया कि जिले की 45 सड़कों को विशेष मरम्मत में शामिल कर इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। कहा कि करीब 100 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर आठ करोड़ की लागत आएगी। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। बजट मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed