बॉक्स ऑफिस: छुट्टी के दिन अक्षय-सैफ की फिल्म को मिला फायदा! 'हनुमान अंश' के आगे कितनी हुई 'हैवान' की कमाई?
Box Office Collection: फिल्म ‘हैवान’ में सैफ अली खान और अक्षय कुमार जादू दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुआ। फिल्म वीकेंड डेज में भी 4 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल नहीं रही। जानें क्या रविवार को कितनी हुई फिल्म की कमाई?
विस्तार
फिल्म ‘हैवान’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर संतोष जनक नहीं रही। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार के होने बावजूद यह ओपनिंग डे में तगड़ी कमाई नहीं कर सकी। जानें रविवार को कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन?
कितनी हुई रविवार को फिल्म की कमाई
फिल्म 'हैवान' शुक्रवार 11 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई नहीं कर सकी।
- पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- दूसरे दिन फिल्म ‘हैवान’ ने 2.50 करोड़ का कारोबार किया।
- फिल्म ‘हैवान’ तीसरा दिन होने के बावजूद भी अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी।
- फिल्म ने वीकेंड को खबर लिखे जाने तक 1.37 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।
- फिल्म ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर अब तक की कुल कमाई 6.87 करोड़ रही।
‘हनुमान अंश’ अब भी दे रही टक्कर
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज को एक महीने से ज्यादा बीत चुका है। मगर अब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इस वजह से यह फिल्म सैफ अली खान की ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर-द मूवी’ को कहीं न कहीं कड़ी टक्कर दे रही है।
फिल्म ‘हैवान’ के बारे में
फिल्म ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई मलयालम थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म से अक्षय और सैफ 18 साल बाद एक दूसरे के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार साल 2008 में 'टशन' में दोनों को एक साथ देखा गया था। फिल्म में सैफ और अक्षय के अलावा सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं।