फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   10 year old boy died due to drowning in a pond

Hamirpur News: तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

Mon, 14 Jul 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
10 year old boy died due to drowning in a pond
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया में दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहे बालक की डूबने से मौत हो गई। बालक के साथ तालाब में नहा रहे बच्चे घटान से सदमे में हैं।
विज्ञापन


मौदहा के ग्राम करहिया निवासी यश (10) पुत्र शिव बदन वर्मा रविवार सुबह लगभग नौ बजे अपने साथी बच्चों के साथ गांव के बड़े तालाब में नहाने गया था। तभी यश अनजाने में गहरे पानी में समा गया। यह देख उसके साथ नहा रहे बच्चों ने तालाब से बाहर निकाल कर शोर मचाया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तालाब के पानी में कूदकर यश को गंभीर हालत में बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों की मदद से उसे गंभीर हालत में मौदहा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। यश दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। वह गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम करहिया में 10 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने की सूचना अस्पताल से मिली थी। पुलिस ने गांव जाकर शव को कब्जे में लिया है और उसका भी पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed