फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gyan devi of banda up

यूपी की इस बेटी के जज्बे का सलाम!

Sat, 21 Sep 2013 12:46 PM IST
अमर उजाला, बांदा
अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Sep 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
gyan devi of banda up

नाम है ज्ञान देवी, उम्र 18 साल और जुनून है पढ़ाई का। नाम के अनुरूप जज्बा ऐसा कि बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के लिए वह रोजाना नदी पार कर कॉलेज पहुंचती है। नदी को पार करते समय किताबों-कापियों का बस्ता उसके सिर पर रहता है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बांदा के नरैनी क्षेत्र के टेढ़ापुरवा में ज्यादातर निषाद बिरादरी के लोग आबाद हैं। लगभग सभी निरक्षर हैं। गांव में कोई चिट्ठी आती है तो पढ़वाने के लिए दूसरे गांव जाते हैं।
विज्ञापन


अशिक्षा के इस अंधेरे में यहां एक किरण फूटी है। रामशरण निषाद की पुत्री ज्ञान देवी ने पढ़ने की ठानी। वह अपने इरादों में काफी हद तक कामयाब है।

आठवीं कक्षा तक पढ़ाई उसने पड़ोसी गांव बसराही के स्कूल में की। इसके बाद इंटर नरैनी से किया। इस वर्ष वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। नरैनी में सीताराम समर्पण महाविद्यालय में पढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने गांव से नरैनी जाने के लिए ज्ञान देवी को रोजाना रास्ते में बागै नदी पार करनी होती है। यहां न कोई नाव है न पुल। बस्ता सिर के ऊपर उठाकर सीने तक गहराई वाले पानी में ज्ञान देवी रोज आती-जाती है।


मां की दो साल पहले मौत हो चुकी है। गरीब परिवार की ज्ञान देवी के पिता साहूकारों के कर्जदार हैं। उसके तीन बहन और दो भाई हैं लेकिन उन्होंने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा। ज्ञान देवी का कहना है कि वह पढ़ाई जारी रखेगी।

भले ही उसे कितनी भी दुश्वारियां झेलनी पड़ें। उसे उम्मीद है कि उसकी मेहनत का उसे एक न एक दिन तो फल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed