फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   govt will fulfill this condition then I will show gold treasure

सरकार के सामने शोभन ने रखी नई शर्त

Wed, 30 Oct 2013 05:42 PM IST
अनुराग मिश्रा/उन्नाव
अनुराग मिश्रा/उन्नाव Updated Wed, 30 Oct 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
govt will fulfill this condition then I will show gold treasure

संत शोभन सरकार ने डौंडिया खेड़ा के किले में स्वर्ण भंडार होने की भविष्यवाणी दोहराते हुए कहा है कि उनका दावा झूठा निकल जाए तो सरकार राष्ट्र की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने, अंधविश्वास फैलाने आदि के आरोप में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार, राजनेता और मीडिया का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल चाहे तो वह स्वर्ण भंडार दिखा सकते हैं, बशर्ते सरकार पहले डौंडिया खेड़ा और जिले के विकास के लिए फाउंडर घोषित करे।
विज्ञापन


अपने बक्सर आश्रम में मंगलवार को ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में संत शोभन सरकार ने राष्ट्र कल्याण के लिए स्वर्ण कोष उपलब्ध कराने का निश्चय दोहराते हुए कहा- ‘जानता हूं, दावा झूठा निकला तो मुझे कोई रोटी भी नहीं देगा। इच्छा है कि रक्षित स्वर्ण भंडार रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) के खाते में जाए न कि किसी म्यूजियम में।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डौंडिया खेड़ा में 1000 टन और फतेहपुर के आदमपुर क्षेत्र स्थित वसुधा में 2500 टन सोना जमीन में संचित है। उन्होंने ये रहस्योदघाटन कर अपने जीवन भर की तपस्या को दांव पर लगा दिया है। राष्ट्र कल्याण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के सामने उन्होंने नि:स्वार्थ प्रस्ताव रखा है। फाउंडर एक्ट की कार्रवाई पूरी किए बिना किसी की ताकत नहीं कि वह सोना निकाल ले।


...तब खजाना की कोई गारंटी नहीं होगी
नौ अक्तूबर को डीएम उन्नाव को भेजे गए पत्र में स्वामी ओम ने लिखा है- ‘बिना इंडियन ट्रेजर ट्रोव एक्ट की प्रक्रिया पूरी किए खनन कराना उनके (संत शोभन सरकार) साथ विश्वासघात होगा। इस स्थिति में खनन सफल हो अथवा नहीं, इसकी कोई गारंटी शोभन सरकार की नहीं होगी। जबकि एक्ट का पालन करके प्रक्रिया जारी रखने पर 1000 टन स्वर्ण कोष मिलना सुनिश्चित है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed