फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two arrest in froud

दो जालसाज को ले गई मुंबई पुलिस

Thu, 18 Jul 2019 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
two arrest in froud
दो जालसाज गिरफ्तार, पुलिस ले गई मुंबई
विज्ञापन

गोरखपुर। दो जालसाज दोस्तों को मुंबई पुलिस बुधवार को साथ लेकर गई। दोनों ने मुंबई के गल्ला व्यापारी के दो लाख रुपये और चेक लेकर फरार हुए थे। चेक से भी साढ़े चार लाख का भुगतान करा लिया था। दूसरी बार भुगतान के लिए भी बैंक पहुंचे थे तो पुलिस ने पकड़ लिया था। कोतवाली पुलिस की सूचना पर आई मुंबई पुलिस साथ लेकर गई।

आरोपियों की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र पुष्थरा गांव निवासी शिवाय चंद तिवारी और चिलुआताल के फुन्नीलाल के रूप में हुई है। शिवाय चंद एक मामले में 2016 में जेल भेजा गया था। वहां पहले से बंद आजीवन कारावास के आरोपी फुन्नीलाल से उसकी मुलाकात हो गई। दोनों की जेल में गहरी दोस्त हो गई। एक साल बाद शिवाय चंद जमानत पर छूटा और मुंबई चला गया। वहां उसे महाराष्ट्र के तालघर जिला के देवासा रोड पर ओम शांति नाम से दुकान चलाने वाले रमेश वालचंद जैन ने नौकरी दी। वह मालिक का वफादार बन गया। फुन्नीलाल भी कुछ दिन पहले छूटा तो उसने शिवाय से संपर्क साधा। शिवाय ने उसे भी मुंबई में बुलाकर सेठ के यहां नौकरी दिला दी। कुछ दिन पहले दोनों की नीयत डोली और वे दो लाख नकद रुपये और चेक लेकर भाग आए। गोरखपुर में शिवाय ने फुन्नीलाल के खाते में पांच लाख का चेक भरकर लगाया, पर वह बाउंस हो गया। उसने दोबारा साढे़ चार लाख का चेक लगाया, जिसका भुगतान हो गया। शिवाय ने साढ़े चार लाख रुपये में से एक लाख फुन्नीलाल को दे दिए, बाकी अपने रख लिए। इधर, पुलिस दोनों की तलाश में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed