लूट के विरोध पर बदमाशों ने की थी मनी एक्सचेंजर की हत्या
गोरखपुर।
शुक्रवार
की दोपहर पुलिस लाइंस में घटना
का खुलासा करते हुए एसएसपी
लव कुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुराना
गोरखनाथ के रहने वाले मनी
एक्सचेंजर हरिवंश की बदमाशों
ने कोतवाली क्षेत्र में लूट
के विरोध पर गोली मारकर हत्या
कर दी थी। छानबीन में जुटी
क्राइम ब्रांच की टीम ने
इंस्पेक्टर कोतवाली विजयराज
सिंह के साथ बृहस्पतिवार की
शाम जेपी हास्पिटल के सामने
पांच हजार रुपये के इनामी
बदमाश अंकुश भारती उर्फ विवेक
निवासी भगवानपुर चिलुआताल,
शाहपुर
तिनकोनिया नंबर दो के केवटहिया
निवासी कमलेश को गिरफ्तार
किया। इनके कब्जे से गाड़ी
के अलावा 32
बोर
की एक पिस्टल मिली।
छानबीन
में चला कि चार माह पहले इन
लोगों ने बाइक कोतवाली क्षेत्र
से चुराई थी। पूछताछ में मनी
एक्सचेंजर की हत्या के अलावा
इन लोगों ने 20
अक्टूबर
को गोरखनाथ में एलआईसी एजेंट
को गोली मारकर 70
हजार
रुपये लूटने,
24 सितंबर
को शाहपुर में सर्राफ को गोली
मारकर गहने लूटने के अलावा
शाहपुर,
चिलुआताल,
कैंट
क्षेत्र में हुई लूट की पांच
घटनाओं में शामिल होने की बात
कबूल किया। आरोपियों के कब्जे
से लूटे गए सामान के अलावा 10
हजार
रुपये मिले हैं।
वारदात में
शामिल इनके अन्य साथियों की
तलाश चल रही है। एसएसपी ने
बताया कि अंकुश भारती पर हत्या,
लूट,
आर्म्स
एक्ट के 13
और
कमलेश पर पांच मुकदमे दर्ज
हैं।