फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tanker break fails, labour injured in Gorakhpur

गोरखपुर: टैंकर का ब्रेक फेल होने से मजदूर घायल, ट्रेनों का आवागमन ठप 

Tue, 28 May 2019 03:37 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 28 May 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Tanker break fails, labour injured in Gorakhpur
गोरखपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम रेलवे क्रॉसिंग के पास आज सुबह लगभग आठ बजे चिउटहा की तरफ से आ रहे पानी वाले टैंकर का ब्रेक फेल हो जाने के कारण मानीराम का बंद रेलवे गेट टूट गया। इस हादसे में साइकिल सवार मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया। 

विज्ञापन


घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया।  रेलवे गेट टूटने के कारण ट्रेनों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। इसमें 12572 हमसफर , 55044 नौतनवा गोरखपुर , 75002 गोंडा गोरखपुर , 75013 गोरखपुर नौतनवा को आउटर पर लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ा करना पड़ा।  
विज्ञापन


टैंकर के ड्राइवर दूधनाथ, पुत्र घूर्विल निवासी आजमगढ़ ने बताया की टैंकर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन का है जिसका नंबर यू.पी.34 सी 7645 है।  ड्राइवर ने बताया कि यहां बन रहे फोरलेन पर पानी गिराने का चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहरीपुर प्लांट पर पानी भरने जा रहे थे कि मानीराम के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। बायीं ओर बहुत भीड़ होने के कारण दाहिनी तरह गाड़ी मोड़ कर बैरियर की तरफ जाना पड़ा और हादसा हो गया। 


घायल मजदूर अमर सिंह पुत्र अगर्दी ने कहा कि वह स्टेशन स्थित मालगोदाम पर काम करता है। उसने बताया कि क्रॉसिंग के बैरियर के टूट जाने के कारण गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर भी लंबा जाम लग गया।

आरपीएफ द्वारा क्रेन के माध्यम से टैंकर को किनारे किया गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से कई लोगों की जान बचा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed