फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Student leader Kabir murder case basti news police officials transfered

कबीर हत्याकांड: कोतवाल सहित तीन थानेदार किए गए ट्रांसफर, आईजी ने दिए आदेश

Thu, 17 Oct 2019 01:31 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 17 Oct 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Student leader Kabir murder case basti news police officials transfered
कबीर की हत्या के बाद जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बस्ती के बहुचर्चित कबीर हत्याकांड को लेकर आखिरकार शहर के कोतवाल शमशेर सिंह पर गाज गिर गई। उनके साथ ही पूर्व कोतवाल एमपी चतुर्वेदी और परशुरामपुर के एसओ सदानंद सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि एमपी चतुर्वेदी फिलहाल रुधौली के एसओ थे।

विज्ञापन


एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर आईजी स्थापना ने तबादले का आदेश जारी किया है। एसपी ने बताया कि शाम तक सभी रिक्त स्थान पर नई तैनाती की जाएगी। मालूम हो कि नौ अक्तूबर को छात्रनेता कबीर की हत्या के बाद हुए उपद्रव के बाद तत्कालीन डीएम और एसपी हटा दिए गए थे।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन कर कोतवाल को हटाने की मांग की थी। तब से ही कोतवाल के तबादले के कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed