Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP Intellectual Cell District President Attacked with Iron Rod and Axe

बस्ती: सपा प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पर रॉड और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, सात पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Nov 2026 11:11 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 10 Nov 2026 11:11 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। 25 अप्रैल को पंचायत भवन में वोटर लिस्ट संशोधन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और कॉलर पकड़ने का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में स्थानीय कर्मी की तहरीर पर विपक्षी युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
SP Intellectual Cell District President Attacked with Iron Rod and Axe
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के अठदमा गांव में निमंत्रण से घर लौट रहे सपा प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं प्रधान के प्रतिनिधि श्यामनरायन शुक्ल उर्फ कक्कू शुक्ल पर जानलेवा हमला हो गया। आरोप है कि पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें घेरकर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से वार किया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
Trending Videos

गोयरी गांव निवासी श्यामनरायन शुक्ल के अनुसार, नौ नवंबर की शाम वह जसईपुर गांव में निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि अठदमा गांव में गुड़ियवा तालाब के पूरब पहले से घात लगाए अवधेश पाठक, शुभम पाठक, रामेश्वर पाठक, सुंदरम पाठक और दो-तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान अवधेश पाठक ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया।

आरोप है कि रामेश्वर पाठक के ललकारने पर शुभम पाठक ने कुल्हाड़ी से वार किया। श्यामनरायन शुक्ल गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद और दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घायल कक्कू को जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार, सिर और शरीर में चोट के निशान हैं। घटना के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में सपा नेताओं का जमावड़ा रहा। घटना को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही।

विज्ञापन

वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर अप्रैल में भी हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। 25 अप्रैल को पंचायत भवन में वोटर लिस्ट संशोधन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और कॉलर पकड़ने का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में स्थानीय कर्मी की तहरीर पर विपक्षी युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसकी विवेचना अभी लंबित है।

बताया जा रहा है कि पुराने मुकदमे की विवेचना आगे बढ़ाने और उसे अंतिम रूप देने को लेकर भी दोनों पक्षों में तनाव था। हालांकि, ताजा हमले के पीछे की वजह की पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। श्यामनरायन शुक्ल वर्तमान में प्रधान प्रतिनिधि हैं। उनकी बेटी आकृति गांव की प्रधान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed