फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   south africa is the son of a farmer

साउथ अफ्रीका जा सकता है किसान का बेटा 

Sun, 27 Mar 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 27 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
south africa is the son of a farmer
‌‌विजय

विज्ञापन

सब कुछ ठीक रहा तो किसान का बेटा साउथ अफ्रीका में खेलता नजर आएगा। भारतीय जूडो टीम में चयन के लिए विजय कुमार यादव का बुलाया गया है। हालांकि अभी उसका चयन टीम में हुआ है या नहीं इसे लेकर भारतीय जूडो संघ की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है। लेकिन चयन समिति ने विजय को तैयार रहने और कागज पूरे कर लेने का निर्देश दिया है। टीम का एलान कुछ दिनों बाद होना है। 


वाराणसी के मऊवरिया, सुलेमापुर गांव के रहने वाले दशरथ यादव किसान हैं। उनके पांच बच्चे है। इनमें विजय तीसरे नंबर का है। दशरथ परिवार का पालन-पोषण खेती करके करते हैं। विजय जूडो में अब तक अपने प्रदर्शन से प्रदेश के लिए कई पदक जीत चुका है। गुरुकुल महाविद्यालय ददरी, बड़हलगंज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र विजय ने जूनियर नेशनल में गोल्ड मेडल, स्कूल नेशनल में गोल्ड मेडल तथा नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन


इसी प्रदर्शन के आधार पर विजय को भारतीय टीम से खेलने का मौका मिलने वाला है। हालांकि अभी तक उसका चयन हुआ है या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन विजय को चयनकर्ताओं की तरफ से अपने सभी कागजात और अन्य कागजी कार्रवाई पूरी करने की जानकारी दे दी गई है। 23 अप्रैल से साउथ अफ्रीका में कामनवेल्थ चैंपियनशिप का आयोजन होना है। विजय का अगर भारतीय टीम में चयन होता है तो जूडो में पहली बार पूर्वांचल से कोई प्रतिभा इतनी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



भारतीय जूडो संघ की तरफ से पत्र आया है। मंगलवार तक सभी कागजात तैयार कर संघ को भेजना है।  यूनिवर्सिटी और महाविद्यालय के लिए यह गर्व की बात होगी। 
-डॉ. विजय चहल, सचिव गोरखपुर यूनिवर्सिटी क्रीड़ा परिषद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed