{"_id":"6b02075b54e58dfd220fb2cd","slug":"medical-students-and-shopkeepers-clash-over-demand-for-liquor-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1525994-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शराब मांगने को लेकर मेडिकल छात्रों और दुकानदारों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शराब मांगने को लेकर मेडिकल छात्रों और दुकानदारों में मारपीट
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के मुड़ीला उर्फ मुंडेरा गांव में शुक्रवार देर रात शराब मांगने को लेकर मेडिकल छात्रों और दुकानदारों व ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि तीन छात्र गांव में पहुंचे और एक दुकानदार से शराब बेचने वाले का पता पूछा। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने दुकानदार से ही शराब मांगी। उसके मना करने पर विवाद शुरू हो गया। छात्रों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया और दुकानदारों व ग्रामीणों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। फर्टिलाइजर चौकी इंचार्ज आलोक चौबे ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले छात्र भाग चुके थे। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।