फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smriti Irani being angry while she seeing college's banner in the programme

बैठक में विद्यालय का बैनर देख भड़कीं स्मृति ईरानी

Sat, 28 May 2016 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 28 May 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani being angry while she seeing college's banner in the programme
सरमाउंट इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं के सवालों का जबाब देतीं स्मृति ईरानी साथ में जहाजरानी राज्य मंत्री राधाकृष्णन व अन्य। - फोटो : shivharsh
भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं संग आयोजित अनौपचारिक परिचय कार्यक्रम में विद्यालय का बैनर देख केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी भड़क गईं। बैनर पर दोनों मंत्रियों और सांसद का फोटो लगा था पर कहीं भी भाजपा का न तो झंडा था और न ही बैनर। संचालन भी स्कूल की एक अध्यापिका कर रही थीं।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी की नाराजगी दूर करने के लिए कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर बैनर फाड़े, मगर जब वह नहीं फट सका तो केंद्रीय मंत्री बैनर से दूर हटकर बैठ गईं। स्थिति संभालने के लिए क्षेत्रीय संगठन मंत्री को खुद माइक संभालना पड़ा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन एक प्राइवेट स्कूल में दिन में दस बजे किया गया था। वहां सड़क के दोनों तरफ भाजपा और भगवा झंडे टंगे थे। सैकड़ों की संख्या में खड़ी लग्जरी गाड़ियों में लगे भाजपा के झंडे से यह संकेत मिल रहा था कि पार्टी का कोई बड़ा नेता आया है। इसके ठीक विपरीत विद्यालय के अंदर या सभा कक्ष में कहीं भी कोई ऐसा चिह्न देखने को नहीं मिला जिससे यह मालूम पड़े कि भाजपा का कोई कार्यक्रम आयोजित है। जिस हाल में कार्यक्रम था वहां एक बैनर टंगा था। उस पर बड़े-बड़े अक्षरों में विद्यालय का नाम और मंत्री के स्वागत के लिए इंगलिश में लिखा गया था। विद्यालय की शिक्षिकाएं एक तरह की ड्रेस में पूरी तैयारी के साथ आई थीं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे यहां भाजपा का नहीं बल्कि विद्यालय का कोई विशेष आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा कक्ष पार्टी के नेताओं से खचाखच भरा था पर संचालन विद्यालय की एक शिक्षिका कर रही थीं। उनका अंदाज भी यह पुख्ता कर रहा था कि वहां भाजपा का नहीं विद्यालय का कार्यक्रम है। केंद्रीय मंत्री जब वहां पहुंचीं तो मौके की नजाकत भांप गईं। बैनर पर विद्यालय का नाम देख वह भड़क गईं। उन्होंने बैनर पर कड़ी नाराजगी जताई तो भाजपा नेताओं ने उसे फाड़ना शुरू कर दिया पर बैनर इतना मजबूत था कि कई भाजपाई मिलकर भी उसे फाड़ नहीं पाए। यह देख वह बैनर से दूर हटकर बैठ गईं।


इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करना शुरू किया। वह हाल में घूम-घूमकर एक-एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता से मिलीं। कार्यक्रम के बाद पार्टी के अंदर से ही आवाज उठने लगी कि विद्यालय में आयोजन के पीछे कोई तो राज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed