फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   scorpio running after hitting bike crushed 9 devotees, one dies

हादसे के बाद भाग रही स्कॉर्पियो ने नौ श्रद्धालुओं को रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 14 Nov 2018 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Wed, 14 Nov 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
scorpio running after hitting bike crushed 9 devotees, one dies
accident - फोटो : amar ujala

बाइक में टक्कर मारने के बाद भाग रही बेकाबू स्कार्पियो ने बुधवार की सुबह पगरा परसिया गांव के पास छठ पूजा के लिए जुटे श्रद्धालुओं को रौंद दिया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


इनमें दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के वक्त सुबह साढ़े छह बजे लोग अर्घ्य देने के लिए घाट किनारे जुटे हुए थे। उधर, बाइक सवार को पिता-पुत्री को भी चोट आई है। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के पगरा परसिया गांव के बाहर सड़क किनारे ही छठ घाट है। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच करीब 6.15 बजे उधर से गुजर रही तेज रफ्तार स्कार्पियो कई लोगों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। दुर्घटना से घाट पर भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच चालक और इसमें सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे में पगरा परसिया गांव निवासी रामप्रसाद 55 की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनका बेटा संजीव 21, रवींद्र 22, समरपाल चौरसिया 30, दीपक चौरसिया 18, सतीश मिश्रा 18, पंकज तिवारी 20, शैलेंद्र 19, रामपुर थाना क्षेत्र के लाहीपार गांव निवासी कुंदन यादव 21 घायल हो गए। 

छठ घाट पर दुर्घटना से पूर्व स्कार्पियो चालक ने महुआनी चौराहे पर बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी बाइक सवार आनंद शाही और इनकी बेटी सुनीता 22 को भी टक्कर मारी थी। इसी हादसे के बाद वह भाग रहा था। समर पाल चौरसिया और दीपक चौरसिया को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 


मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि स्कार्पियो को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed