{"_id":"5e03766b8ebc3e87ef0a8913","slug":"sainthwar-mall-rajput-trust-public-group-celebrated-event-in-shiv-shakti-lown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ‘इस देश को हिंदू न मुसलमान चाहिए...प्यारा इंसान चाहिए’ भजन ने मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ‘इस देश को हिंदू न मुसलमान चाहिए...प्यारा इंसान चाहिए’ भजन ने मोह लिया मन
Thu, 26 Dec 2019 10:53 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
सैथवार मल सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को भेंट किया गया तलवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंथवार मल्ल राजपूत ट्रस्ट की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को तारामंडल स्थित शिव शक्ति लॉन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपसी सद्भाव, उद्यमिता, स्वरोजगार बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही नारी सशक्तिकरण पर बल देने का संकल्प लिया गया।
सदस्यों ने प्रण लिया कि वो कन्या शिक्षा को बढ़ावा देंगे और दहेज जैसी सामाजिक कुरीति का पुरजोर विरोध करेंगे। समारोह के दौरान ‘बुद्ध से कबीर तक’ की बैंड के युवा कलाकारों ने समां बांध दिया। ‘इस देश को हिंदू न मुसलमान चाहिए, हर मजहब जिसको प्यारा वो इंसान चाहिए’, ‘वैष्णों जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे’ भजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वडोदरा से आई मंजू सिंह, शिक्षिका पुष्पलता सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कामना सिंह ने दीप जलाकर के की। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ. विनोद कुमार मल्ल ने कहा कि बौद्धिक और आर्थिक रूप से सक्षम युवा अपने परिवार, समाज और देश को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है। आज के प्रतियोगिता भरे माहौल में युवा नौकरियों के इंतजार में अपने मूल्यवान समय को नष्ट न करके, अपनी छिपी हुई प्रतिभा और सामर्थ्य को पहचानें और स्वरोजगार की ओर मुड़ें। जरूरत सिर्फ अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की है।
समन्वयक राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि जो समाज आज विश्व के तेजी से बदलते हुए आर्थिक परिवेश और परिदृश्य में खुद को नहीं ढाल पाएगा, वह पीछे रह जाएगा। आयोजक समिति के अध्यक्ष उदयभान सिंह और उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए समाज को एकजुट होकर परस्पर सहयोग से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सूर्यनाथ सिंह, इंदु सिंह, बृजेश कुमार सिंह, केपी सिंह, शैलेंद्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र कुमार मल्ल, प्रमोद नारायण सिंह, सुधीर सिंह, सरोज सिंह, प्रियंका आदि शामिल रहे।

महिलाओं और बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
समारोह में समाज की महिलाओं और बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नारी सशक्तिकरण, कन्या शिक्षा, दहेज विरोध पर आधारित कार्यक्रमों में सृष्टि, प्रियंका, नीलू, गरिमा, हरिओम, ओम, अर्नव, विशेष, नीलेश, लकी, श्रेयांश ने भव्य प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
इन्हें किया गया सम्मानित
युवा कलाकार आदित्य राजन, जगदंबा जायसवाल, रिषभ पांडेय, आदर्श, देवयानी, शहबाज आलम, गोविंद कुमार, दीपक पांडेय, राजमन यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
समाज के लोगों को एकजुट करने का अनूठा प्रयास है। इससे परिवार के साथ ही समाज की उन्नति में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।
राम नगीना सिंह, रूद्रपुर
जो युवा आर्थिक रूप से सबल होगा वही देश निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभा सकता है। वक्ताओं ने इसे उदाहरण स्वरूप समझाया।
तेज प्रताप सिंह, तारामंडल

पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल होकर सभी रिश्तों को पुनर्जीवित करने का मौका मिल जाता है। बेहतरीन अनुभव रहा है।
अरविंद सिंह, देवरिया
दो साल से लगातार ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल होता हूं। सामाजिक शक्तिकरण की राह में ट्रस्ट के प्रयास मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
अमरनाथ सिंह, देवरिया
नारी सशक्तीकरण को लेकर ट्रस्ट के प्रयासों ने इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं की सहभागिता सभी कार्यक्रमों में पुरुषों के सापेक्ष अच्छी रहती है।
सरिता सिंह, फातिमा हॉस्पिटल
दहेज जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाज से दूर करने के लिए ट्रस्ट की ओर से अच्छा काम किया जा रहा है। सभी ने दहेज रहित विवाह का संकल्प लिया है।
रीता सिंह, गोरखपुर