फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sahitya akademy samman and prof.vishwanath tiwari

प्रो. विश्वनाथ तिवारी को साहित्य जगत का महत्तर सम्मान

Mon, 30 Sep 2019 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
sahitya akademy samman and prof.vishwanath tiwari
गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दो पुस्?
प्रो. विश्वनाथ तिवारी को साहित्य जगत का महत्तर सम्मान
विज्ञापन

साहित्य अकादमी की ओर से संवाद भवन में किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। साहित्य अकादमी की ओर से गोरखपुर के प्रख्यात हिंदी कवि एवं समालोचक प्रो. विश्वनाथ तिवारी को महत्तर सम्मान से सम्मानित किया गया। अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबार, सचिव के श्रीनिवास राव की मौजूदगी में उन्हें सम्मान से गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में नवाजा गया। अकादमी की ओर से दिए जाने वाले सर्वोच्च समान से गदगद प्रो. तिवारी ने इसे जिंदगी के कभी न भूलने वाले क्षणों में से एक बताया। कहा कि साहित्य जगत की उत्कृष्ट विभूतियों में सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
अकादमी ने अपना पहला महत्तर सम्मान पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया था। प्रख्यात साहित्यकार प्रो. नामवर सिंह को भी यह सम्मान मिल चुका था। उस समय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ तिवारी ही थे। उन्हीं की अध्यक्षता में प्रो. सिंह को यह सम्मान उनके शहर में जाकर के दिया गया था। अकादमी की परंपरा है कि वह इसे देने के लिए चुने गए साहित्यकार के घर पहुंचती है। प्रो. तिवारी वर्ष-2008 में साहित्य अकादमी में हिंदी परामर्श मंडल के संयोजक बने। वर्ष- 2017 में उन्होंने अकादमी के अध्यक्ष के रूप में अपना सफल कार्यकाल पूरा किया। साहित्य अकादमी में वह हिंदी के पहले अध्यक्ष के रूप में भी याद किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रो. तिवारी की दो पुस्तकों का विमोचन
समारोह में प्रो विश्वनाथ तिवारी नये कविता संग्रह सबने कुछ दिया और केरल के लेखक ए. अरविंदाक्षन की प्रो विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की सृजनात्मकता का विस्तार विस्तार दोनों किताबों का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य अकादमी बनाएगी डाक्यूमेंट्री
साहित्य के जगत प्रो. विश्वनाथ तिवारी के योगदान को देखते हुए साहित्य अकादमी की ओर से एक डाक्यूमेंट्री का निर्माण कराया जाएगा। दिल्ली दूरदर्शन की टीम जल्द ही गोरखपुर आकर इस डाक्यूमेंट्री पर काम करना शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed