{"_id":"df4040572b0e6648aff09031b8e7e15f","slug":"people-blast-on-hydrabad-incident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित छात्र को लेकर प्रदर्शन, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित छात्र को लेकर प्रदर्शन, ज्ञापन दिया
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित शोध छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में मंगलवार को अलग-अलग संगठनों ने शहर में कई जगह विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन दिया। अंबेडकरवादी जागरण मंत्र के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय, कुलपति अप्पराव और विधान परिषद सदस्य रामचंद्र राव आदि पर दलित छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने आदि का आरोप लगाते हुए अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। वहीं अखिल भारतीय दलित महासभा ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन में इस घटना की निंदा करते हुए छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
अंबेडकरवादी जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद दलितों और पिछड़ों ने उनके वादों पर विश्वास कर यह उम्मीद की थी कि देश में उन पर अन्याय और अत्याचार रुकेगा मगर ऐसा नहीं हुआ। हैदराबाद विश्वविद्यालय में हुई घटना इसका ताजा उदाहरण है। कहा कि मंच यह मांग करती है कि जिन-जिन पर एफआईआर दर्ज हुआ है उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से शामदेव, विक्रम प्रसाद, संजय प्रकाश सत्यम, शंभू भारती, कल्पनाथ प्रसाद, भगेलू प्रसाद, अरविंद कुमार, बेचू प्रसाद, रोहित भूषण, गौरव शेखर, रामदुलारे, उमेश प्रसाद, राजकुमार, सुमनलता बौद्ध आदि मौजूद थे। उधर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महामंत्री गौतम लाल श्रीवास्तव ने भी इस घटना की निंदा करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को इस मामले में जिम्मेदार ठहराया है।