फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   man killed in road accident in basti

सड़क हादसे में युवक की मौत से बवाल, ग्रामीणों ने ट्रक फूंकने का किया प्रयास

Thu, 26 Dec 2019 09:53 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: विजय जैन Updated Thu, 26 Dec 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
man killed in road accident in basti
घट्नास्थल पर पहुंचे पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हर्रैया थानाक्षेत्र के महराजगंज पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक की ट्रैक्टर ट्राूली में ठोकर लग गई। ट्रैक्टर पर बैठा युवक ट्रक के नीचे आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे गांव के लोग तोड़फोड़ पर उतारू हो गए। ट्रक चालक ने किसी तरह जान बचाई। ट्रक को भी फूंकने की भीड़ ने कोशिश की।

विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर महाराजगंज पेट्रोल पंप के पास बस्ती की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने आगे चले ट्रैक्टर ट्रॉली को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर पर बैठे बी फार्मा कर रहे विजय प्रकाश वर्मा (23) पुत्र दुखहरण निवासी बिहार रेहरवा थाना हर्रैया झटके से ट्रक के नीचे आ गए। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। भाई अमरेश (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


लोग मदद में दौड़े और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीट दिया। किसी तरीके से जान बचाकर भागा तो उग्र लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। कुछ समय बाद पहुंची महराजगंज चौकी पुलिस उग्र लोगों को समझाने का प्रयास की, लेकिन लोग जाम लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बिगड़ता देख किसी ने घटना की सूचना एसपी को दे दी।इसके बाद मौके पर सीओ हर्रैया, सीओ कलवारी तथा कप्तानगंज, दुबौलिया, हर्रैया थाने की फोर्स पहुंच गई। काफी समझाने बुझाने के बाद लोग हाइवे से हटे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाने चली गई। देर शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed