फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   leady sipahi appointment begun from seven april

सात अप्रैल से शुरू होगी महिला सिपाहियों की भर्ती 

Fri, 01 Apr 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 01 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
leady sipahi appointment begun from seven april
women police
गोरखपुर। पीएसी ग्राउंड में सात अप्रैल से सिपाहियों की भर्ती शुरू होगी। पहले चरण में महिला अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। 16 अप्रैल तक सुबह आठ बजे से दौड़ शुरू हो जाएगी। एसपी ट्रैफिक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। रोजाना 400 अभ्यर्थियों की दौड़ कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


भर्ती के नोडल एसपी ट्रैफिक डा. श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 28916 पदों के लिए भर्ती हो रही है। गोरखपुर में पीएसी की 26वीं वाहिनी में इस प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


सात मार्च को शुरू हो रही भर्ती के पहले चरण में महिला अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जाएगी। मैदान में केवल अभ्यर्थी को ही प्रवेश मिलेगा। प्रवेश पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कमर में विब व पैरों में चिप लगेगी। महिला अभ्यर्थियों को 16 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। दौड़ के बाद पोस्ट होल्डिंग एरिया काउंटर पर अभ्यर्थी को हस्ताक्षर बनाना होगा।


किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी होने पर अभ्यर्थी मैदान पर ही बने अलग काउंटर पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। मौके पर मौजूद इंजीनियर समस्या हल करने का प्रयास करेंगे। यदि आपत्ति दूर नहीं हुई तो उसे भर्ती बोर्ड को ट्रंासफर कर दिया जाएगा। डीएम और एसएपी पूरी प्रक्रिया की मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed