{"_id":"5e026c288ebc3e8805378fd5","slug":"iron-rod-loaded-tractor-trolly-robbed-gorakhpur-city-news-gkp3345838115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की पिटाई कर लूट ले गए सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की पिटाई कर लूट ले गए सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। चौरीचौरा में सोनबरसा बाजार के पास मंगलवार को तड़के बदमाशों ने चालक की पिटाई कर सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली। हालांकि घटना की सूचना पर सक्रिय नौसड़ चौकी की पुलिस ने कुछ देर बाद ही गीडा थाने के बाघागाड़ा के पास से सरिया सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया, लेकिन लुटेरे अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। ट्रैक्टर चालक रामरेखा ने खोराबार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
चिलुआताल के मंसूरगंज निवासी रामरेखा अपने ही इलाके के राकेश की ट्रैक्टर-ट्राली चलाते हैं। सोमवार की रात में खोराबार के कुसम्ही बाजार में एक दुकान से नौ टन सरिया लोड किया। सरिया को वे मंगलवार को भोर में कुशीनगर जिले के हाटा उपनगर में पहुंचाने जा रहे थे। सोनबरसा बाजार के पास रिलायंस पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर में डीजल भराने के बाद सड़क पर आए ही थे कि बाइक सवार छह युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। ट्रैक्टर से नीचे खींचकर उन्हें पीटा और मोबाइल फोन व नकदी छीन ली। उन्हें सड़क के किनारे फेंककर सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। पिटाई की वजह से कुछ देर के लिए रामरेखा अचेत हो गए थे।
ट्रैक्टर में जीपीएस से मिली मदद
होश में आने के बाद रामरेखा ने एक राहगीर से फोन मांगकर घटना की सूचना ट्रैक्टर मालिक को दी। उन्होंने ट्रैक्टर में जीपीएस लगवा रखा है। उसकी मदद से ट्रैक्टर की लोकेशन ट्रेस करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए नौसड़ चौकी पुलिस ने बाघागाड़ा पुल के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद ही सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ट्रैक्टर चला रहा था। उसके अन्य साथी बाइक से चल रहे थे। पुलिस वालों पर नजर पड़ते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर वे फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया है।