फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur university result

प्रैक्टिकल परीक्षा रिजल्ट की राह में बन रही रोड़ा

Thu, 26 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 26 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur university result
परीक्षा देते विद्यार्थी
 प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर महाविद्यालयों की लापरवाही रिजल्ट की राह में रोड़ा बन रही है। इसके चलते सैद्धांतिक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद तमाम महाविद्यालयों के रिजल्ट घोषित नहीं किए जा सके हैं। गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे लेकर महाविद्यालयों को चेताया है कि महाविद्यालय इसे लेकर सतर्कता दिखाएं वरना उनका रिजल्ट लटक सकता है।
विज्ञापन



दरअसल यूनिवर्सिटी से जुड़े कई ऐसे महाविद्यालय हैं, जिन्होंने प्रैक्टिकल परीक्षा कराना तो दूर परीक्षकों को अनुमोदन तक नहीं कराया है। इसके चलते सैद्धांतिक परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर यूनिवर्सिटी की तेजी पर विराम लग जा रहा है। इसे लेकर यूनिवर्सिटी की चिंता अब चेतावनी में बदल गई है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने महाविद्यालय प्रबंधन से कहा है कि ऐसे सभी महाविद्यालय प्रैक्टिकल परीक्षा कराने के लिए जल्द से जल्द परीक्षकों के नाम का यूनिवर्सिटी से अनुमोदन करा लें। साथ ही साथ परीक्षा को अतिशीघ्र संपादित भी कराकर उसका अंकपत्र यूनिवर्सिटी को उपलब्ध करा दें, जिससे ऐसे सभी महाविद्यालयों का रिजल्ट घोषित किया जा सके। बता दें कि पिछले वर्ष भी यूनिवर्सिटी के सामने यह समस्या आई थी और लंबी कवायद के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा कराकर रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूनिवर्सिटी ने घोषित हुए 52 रिजल्ट
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के वार्षिक परीक्षा रिजल्ट के घोषित होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को 52 और रिजल्ट यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग की ओर से घोषित कर दिए गए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करीब 50 फीसदी रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं। दो तरह के महाविद्यालयों के रिजल्ट घोषित करने में बाधा आ रही है।, पहले ऐसे महाविद्यालय हैं, जिनके परीक्षा फार्म व परीक्षा शुल्क नियमानुसार यूनिवर्सिटी में जमा नहीं किए जा सके हैं। दूसरे वे महाविद्यालय हैं, जहां अभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं संपन्न नहीं हो सकी हैं। घोषित रिजल्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट http://ddugorakhpuruniversity.in पर भी देखे जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed