{"_id":"574b0e0e4f1c1b7c28108d80","slug":"gorakhpur-university-declared-b-com-and-bca-entrance-exam-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम और बीसीए का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम और बीसीए का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 29 May 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम महज दो दिन में घोषित करने के क्रम में गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने रविवार को बीकॉम और बीसीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया। दोनों परीक्षाएं 27 मई को पहली और दूसरी पाली में आयोजित हुई थीं। बीकॉम में विनीत कुमार को और बीसीए में सुजीत मेहरोत्रा को अव्वल स्थान हासिल हुआ है।
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में अपूर्वा अग्रवाल को दूसरा तो विकास सिंह को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह बीसीए परीक्षा परिणाम में देव रस्तोगी दूसरे और विशाल चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अजेय गुप्त ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://ddugorakhpuruniversity.in पर देख सकते हैं।
एलएलबी और बीएससी कृषि की हुई परीक्षा
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के नए अकादमिक सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षाओं का दौर जारी है। 26 मई से शुरू हुई प्रवेश परीक्षाओं के क्रम में रविवार को पहली पाली में एलएलबी और दूसरी पाली में बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। सुबह के सत्र में 1529 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 220 अनुपस्थित रहे, जबकि दोपहर बाद हुई परीक्षा में 1332 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आज से आठ बजे से होंगी परीक्षाएं
प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अजेय गुप्त ने बताया है कि सोमवार से होने वाली सभी परीक्षाओं में सुबह की पाली आठ बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि समय व केंद्र आदि की जानकारी प्रवेश पत्र पर दर्ज है।