फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eat at the Medical College furore

खाने को लेकर मेडिकल कॉलेज में हंगामा

Sat, 21 Nov 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
मेस में खाने की गुणवत्ता से नाराज मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के राजेंद्र हॉस्टल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को हंगामा किया। वे जुलूस की शक्ल में प्राचार्य प्रो. आरपी शर्मा के पास पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्राचार्य ने इस मामले में जांच कराके यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

विद्यार्थियों ने प्राचार्य को बताया कि खाने की क्वालिटी बेहद घटिया दर्जे की होती है। खाना समय से भी नहीं दिया जाता है। कई बार इतना कम खाना बनाया जाता है कि सभी को उपलब्ध ही नहीं हो पाता। इससे कई बार कॉलेज के बाहर रेस्टोरेंट में जाना पड़ता है। विद्यार्थियों ने किचेन में गंदगी की भी शिकायत की।

प्राचार्य ने पूछा कि पहले इस मामले की शिकायत क्यों नहीं की गई, इस पर छात्रों ने बताया कि मेस संचालक से कई बार शिकायत की गई लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया तब यहां आकर शिकायत करनी पड़ी। प्राचार्य प्रो. शर्मा ने छात्रों को आश्वस्त किया कि मेस संचालक से पूछताछ होगी और जल्द शिकायत दूर करा दी जाएगी। हॉस्टल वार्डेन प्रो. राजीव मिश्र ने बताया कि मेस संचालक से संपर्क साधा गया है। फिलहाल, छठ के सिलसिले में वे अपने घर बिहार गए हैं। शनिवार तक वापस आ आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed