फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   daak ghar

गांव के डाकघर भी अब होंगे हाईटेक

Fri, 29 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
daak ghar
पोस्टआफिस का लोगो - फोटो : फाइल
देश की सभी शाखाओं को ऑनलाइन करने की डाक विभाग की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम हो रहा है। जल्द ही गांव के डाकघरों से मनीऑर्डर भेजा जा सकेगा। गोरखपुर डाक मंडल के 78 में से 70 डाकघरों को कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ने का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन


डाक विभाग इसकी तैयारियां जोरशोर से कर रहा है। चयनित शाखाओं को अपडेट करने के लिए बाकायदा टीम लगाई गई है। नई व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके, इसके लिए कर्मचारियोें के प्रशिक्षण का काम भी चल रहा है। कंप्यूटराइज्ड जमा-निकासी में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए कर्मचारियों के अलावा बचत एजेंटों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


डाकघर से जुड़े कामों के लिए अब ग्रामीणों को शहर नहीं आना पड़ेगा। बैंकिंग से जुड़े सभी काम गांव के डाकघर से ही हो जाएंगे। इससे दो लाख बचत एवं मासिक आय योजना से जुड़े खाताधारक लाभान्वित होंगे, वहीं पौने दो लाख ऐसे ग्राहकों को लाभ मिलेगा, जो राष्ट्रीय बचत पत्र व किसान विकास पत्र के माध्यम से जुड़े हुए हैं। तैयारियों में कोई कोताही न बरती जाए, इसके लिए अधिकारी निगरानी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये होंगे लाभ
0 किसी भी सीबीएस ब्रांच से हो सकेगी जमा-निकासी
0 एनएससी व किसान विकास पत्र का भुगतान होगा आसान
0 केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
0 जमा-निकासी के लिए नहीं लगानी पड़ेगी शाखाओं में दौड़
0 डाकघरों को सोलर पैनल भी दिया जाएगा।


गांव के 78 डाकघरों को सेंट्रल सर्वर से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 70 डाकघर को जोड़ा जा चुका है। जल्द ही आठ अन्य को भी जोड़ लिया जाएगा।
देवव्रत त्रिपाठी, प्रवर अधीक्षक डाक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed