{"_id":"57c2f99d4f1c1b0d72d4f33f","slug":"wanted-arrested-hcp-line-hazir","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांटेड गिरफ्तार, एचसीपी लाइन हाजिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वांटेड गिरफ्तार, एचसीपी लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 28 Aug 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार थाने में क्रास एफआईआर दर्ज कराने के बाद वांटेड के फरार होने के मामले में एसएसपी ने देर रात एचसीपी को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि एसओ ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसओ की भूमिका की भी जांच चल रही है। हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहा अभियुक्त शनिवार को लूट का केस दर्ज कराने वाले युवक पर क्रास एफआईआर कराने थाने पहुंचा था। उसके थाने से जाने के बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई।
6 मार्च 2015 को रजही गांव मेें होली के दिन हुए बवाल में पुलिस ने गांव के रहने वाले राजाराम पासवान, उसके भाई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज किया था। आईजी के निर्देश पर मामले की विवेचना कुशीनगर पुलिस कर रही है। वारदात में शामिल राजाराम फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार को थाने पहुंचे राजाराम ने लूट के आरोपी अपने भाई के पक्ष में मारपीट, धमकी देने का केस विरोधियों पर दर्ज कराया। एफआईआर की कापी लेने के बाद वह आराम से पुलिस के सामने ही थाने से निकल गया।
मामला प्रकाश में आने के बाद प्रभारी एसएसपी/एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने देर रात थाने के एचसीपी राकेश यादव को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। उधर, देर रात राजाराम के घर दबिश देकर एसओ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।