फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two truck crackers found, one arrested

दो ट्रक पटाखा बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 24 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two truck crackers found, one arrested
रायगंज में पटाखे के गोदाम में छापेमारी करती पुलिस। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
शहर के घनी आबादी के बीच बनाए गए पटाखा गोदामों पर रविवार को भी कार्रवाई की गई। राजघाट इलाके के रायगंज में क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने छापेमारी कर दो गोदामों से दो ट्रक पटाखे बरामद किए। एक गोदाम के बाहर सपा नेता का बोर्ड लगा था, जो पहले तो सरकार का धौंस दे रहा था, मगर बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस को रायगंज दक्षिणी में पटाखे के गोदाम की सूचना मिली, जिसके बाद स्वाट टीम के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने राजघाट पुलिस के साथ वहां छापा मारा। गोदाम के बाहर एक सपा नेता के नाम का बोर्ड लगा था। पहले तो पुलिस को धौंस देकर अंदर जाने से रोकने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस पर इस कोई प्रभाव नहीं पड़ा वह मकान के अंदर घुस गई। मकान के दूसरे एवं तीसरे तल पर पटाखे का गोदाम बनाया गया था। कमरा और बरामदा पटाखों से भरा पड़ा था। इसमें तेज आवाज करने वाले पटाखे भी थे।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचते ही गोदाम मालिक समीउल्लाह फरार हो गया। पुलिस ने उसके बेटे अब्दुल खालिद उर्फ  राजू को गिरफ्तार कर लिया। यहां से पुलिस ने आधा ट्रक माल बरामद किया। पुलिस ने वहां से थोड़ी दूरी पर रायगंज दक्षिणी में ही रिजवान के गोदाम पर भी छापा मारा। यहां से करीब डेढ़ ट्रक पटाखे बरामद किए। अभियान के दौरान प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ कोतवाली, एसओ राजघाट आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed