फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two deth in road accident

हादसे में दो की मौत, दंपती घायल

Tue, 18 Apr 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
two deth in road accident
क्राइम
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दंपती घायल हो गए। इसमें घायल गर्भवती को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया निवासी विक्की (25) पुत्र कृष्णा पढ़ाई के साथ ही प्राइवेट नौकरी करते थे। रविवार को वे अपने मित्र मनीष के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार रात करीब बारह बजे वह घर लौट रहे थे कि कूड़ाघाट के पास ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में विक्की की मौत हो गई। वहीं मनीष को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, रविवार की रात खोराबार क्षेत्र के गायघाट में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर पांच साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। गांव के अरविंद यादव का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था तभी गांव के बजरंगी यादव के ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। एक अन्य समाचार के मुताबिक कैंट इलाके के बिलंदपुर निवासी चंदन चौरसिया गर्भवती पत्नी का उपचार कराने सोमवार को फातिमा अस्पताल जा रहे थे। आरटीओ के पास एक वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed