{"_id":"57825d324f1c1b446c7fc520","slug":"trying-to-kidnap-girl-shoot-her-after-failling","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण की कोशिश, मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण की कोशिश, मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार पांच युवकों ने एक किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया और नाकाम होने पर उसके पैर में गोली मारकर फरार हो गए। किशोरी की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे घरवाले देर रात उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस मारपीट की घटना में किशोरी के घायल होने की बात कह रही है।
जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर के रहने वाले लखराज नगर पंचायत बड़हलगंज में सफाईकर्मी है। उनके घर के पास अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान है। शनिवार की रात 11 बजे उनकी 18 वर्षीय बेटी रोशनी फ्रेश होने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी बीच शराब की दुकान के पास खड़े बाइक सवार पांच युवक भी उसके पास पहुंच गए और उसे अगवा करने की कोशिश करने लगे। जबरदस्ती बाइक पर बैठाते समय रोशनी बदमाशों को धक्का देकर घर की तरफ भागी तो वे उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास करने लगे। मगर नाकाम होने पर पिस्टल से फायरिंग कर दी।
दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गई। उसकी शोर और गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। गंभीर हाल में घर वाले रात 1:30 बजे किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में पीड़ित का बयान लिया। उसकी मां सुशीला देवी ने बताया कि शराब की दुकान पर हमेशा देर रात तक अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिस कारण लोग परेशान रहते हैं। इंस्पेक्टर बड़हलगंज बृजेश वर्मा ने बताया कि मारपीट में रोशनी के पैर चोट लगा है। दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके घरवालों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की छानबीन चल रही है। अपहरण की कोशिश का कोई प्रमाण नहीं मिला है।