{"_id":"5894a5024f1c1bf340e8110f","slug":"three-people-injured-in-road-accident-in-khajni","type":"story","status":"publish","title_hn":" जीप को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा, तीन घायल
अमनदीप सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 04 Feb 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी क्षेत्र के पल्हीपार के पास जीप को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। वहीं सामने से आ रही जीप बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक यात्री घायल हो गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान ने अपनी निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
उनवल और खजनी प्रतिनिधि के मुताबिक खजनी के वंशमन गांव निवासी सुशील (26) अपने मित्र दीपू के साथ बाइक से जा रहे थे। पल्हीपार के पास तेज रफ्तार जीप को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से जीप आता देख अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उधर, सामने से आ रही जीप बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। संयोग अच्छा रहा कि जीप में सवार सिर्फ एक यात्री सिकरीगंज के मोनू को चोटें आईं। बाकी बच गए। हादसे में सुशील और दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजने के लिए गाड़ी की तलाश कर रही थी कि डॉ. मोहसिन पहुंच गए और अपने वाहन से अस्पताल ले गए। बाइक सवारों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
हादसे में युवक घायल
गगहा इलाके के एनएच-29 पर शुक्रवार की शाम हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जीवकर नेवादा निवासी मोनू (18) पुत्र पन्नेलाल यादव बाइक से कौड़ीराम की तरफ जा रहे थे। इसी बीच एक एमएलसी प्रत्याशी के समर्थक की कार से टकरा गए। हादसे में मोनू के हाथ-पैर व सीने में गंभीर चोटें आईं हैं। मोनू को पीएचसी कौड़ीराम में भर्ती कराया।