{"_id":"58d7d9ef4f1c1b110b1a11fb","slug":"three-injured-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ के दौरान मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यज्ञ के दौरान मारपीट, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामूघाट गांव में यज्ञ के दौरान हुए विवाद में मनबढ़ों ने आयोजक के घर पर धावा बोलकर मारपीट और लूटपाट की। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें एक की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
रामूघाट निवासी जनार्दन त्रिपाठी के मुताबिक प्रशासन से अनुमति लेकर वह हर साल गांव में यज्ञ कराते हैं। 20 से 28 मार्च तक चलने वाले इस यज्ञ व रामलीला के दौरान ही शनिवार रात 11 बजे गांव के कुछ मनबढ़ आ धमके और अपशब्द कहने लगे। मना करने पर पिटाई के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए घर भागा तो लोग वहां भी पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। बचाव के लिए आए भतीजा अंबेश और बेटी अद्वितीय पर भी हमला कर सभी को घायल कर दिया। जाते समय सोने की चेन लूट ले गए।
पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस पहुंची भी, मगर दबंगों पर कोई असर नहीं हुआ। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जनार्दन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जनार्दन इस समय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।