फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three criminal arrested in pipraich

पिपराइच में पकड़े गए तीन बदमाश

Mon, 28 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 28 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
three criminal arrested in pipraich
क्राइम
गोरखपुर। क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार की शाम पिपराइच के रमवापुर से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 15 मार्च की शाम पुलिस से हुई मुठभेड़ में बदमाशों का एक साथी फरार हो गया था। गोली की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था लेकिन वह खुद को पुलिस बताकर भाग निकला था। पुलिस ने मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के  अनुसार रमवापुर में चार युवक करीब चार महीने से किराए पर कमरा लेकर रहते थे। उनके पास पल्सर बाइक थी। पूरा दिन कमरे में रहकर रात में अक्सर गायब रहते थे। रविवार की शाम क्राइम ब्रांच के साथ पहुंची पुलिस ने उनके कमरे में दबिश दी लेकिन चकमा देकर एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन


तीन युवकों के साथ ही मकान मालिक को हिरासत में लेकर पुलिस पिपराइच थाने पहुंची। पूछताछ के बाद देर रात क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें अपने साथ लेकर चली आई।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक शातिर बदमाश हैं। गोरखपुर के अलावा बंगलुरु में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मकान मालिक को उन्होंने हैंडपाइप गाड़ने और केबल बिछाने का काम करने की जानकारी देकर कमरा किराए पर लिया था। 15 मार्च को बदमाशों के एक साथी से पुलिस की लखेसरा गांव के पास क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक से कूदकर युवक फरार हो गया था। दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया लेकिन वह खुद को पुलिस बताकर उनके चंगुल से छूट गया था। आशंका जताई जा रही है फरार हुआ युवक भी पकड़े गए बदमाशों से जुड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed