{"_id":"abb8ddf73992c16a0e5b0a23fd64abe0","slug":"so-jhangha-slaps-to-daroga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ झंगहा ने दरोगा को जड़ा थप्पड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ झंगहा ने दरोगा को जड़ा थप्पड़
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच रिपोर्ट को लेकर झंगहा एसओ और उसी थाने के सेकेंड अफसर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एसओ ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। सिपाहियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दरोगा ने इसकी शिकायत बुधवार को एसएसपी अनंत देव से की। एसएसपी ने सीओ चौरीचौरा को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
मामला मंगलवार का है। तहसील दिवस पर एक मामला सामने आया था, जिसकी जांच झंगहा थाने के दरोगा संजय कुमार कर रहे थे। जांच रिपोर्ट को लेकर झंगहा एसओ उपेंद्र यादव और संजय कुमार में कहासुनी हो गई। सूत्रों के मुताबिक कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एसओ उपेंद्र यादव ने संजय कुमार को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे माहौल गर्म हो गया। थाने के पर मौजूद सिपाहियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। संजय कुमार ने पहले एसएसपी को फोन कर इसकी शिकायत की। लेकिन लिखित शिकायत मांगे जाने पर बुधवार का वह एसएसपी आफिस पहुंचे और लिखित में शिकायत की, जिसके बाद एसएसपी अनंत देव ने सीओ चौरीचौरा को मामले की जांच करने का आदेश दिया। सीओ चौरीचौरा एसएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दरोगा संजय ने एसओ उपेंद्र यादव के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी। मामले की जांच सीओ चौरीचौरा को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अनंत देव, एसएसपी