फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scourge in Tiwaripur, four injured

तिवारीपुर में बवाल, पथराव में चार घायल

Fri, 30 Sep 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 30 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Scourge in Tiwaripur, four injured
घटना के बाद तिवारीपुर थाने पर जूटी पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
तिवारीपुर के कच्ची बगिया में गुरुवार की रात ढोल-ताशा बजाने को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर जुटे दो पक्ष के लोग भिड़ गए। इस दौरान हुए पथराव में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसपी (सिटी) ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही चार लोगों को हिरासत में ले लिया। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन


रात नौ बजे नरसिंहपुर कच्ची बगिया में कुछ युवक सड़क पर घूमकर ढोल-ताशा बजा रहे थे। बगल में रहने वाले एक व्यक्ति ने तबीयत खराब होने की जानकारी देते हुए घर के सामने न बजाने को कहा तो युवक भिड़ गए। कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। जानकारी होने पर जुटे दोनों पक्ष के लोगों ने नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। यसिमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ कोतवाली अशोक पांडेय, सीओ कैंट अभय मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गई।

विज्ञापन

 

एहतियातन मोहल्ले में पीएसी के साथ ही कोतवाली और राजघाट थाने की फोर्स लगाई गई है। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि बवाल करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों को जेल भेजा जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed