फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rumor bombs hadkamp

लावारिस रेडियो में बम की अफवाह से मचा हड़कंप 

Sun, 30 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 30 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
rumor bombs hadkamp
क्राइम
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने सीढ़ी पर लावारिस पड़े रेडियो से हड़कंप मच गया। बम होने का अंदेशा जता राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर डॉग स्क्वाएड दस्ते के साथ पहुंचे एसपी (सिटी), सीओ कैंट ने छानबीन के बाद रेडियो को सीढ़ी से नीचे उतारा। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


शनिवार की रात 10:30 बजे राहगीरों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने सीढ़ी पर रखा लावारिस रेडियो देखा। रेडियों के ऊपर लकड़ी का टुकड़ा भी रखा था। बम होने का अंदेशा जता लोगों ने सूचना सीओ कैंट के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर कैंट पहुंची कैंट पुलिस ने छानबीन की लेकिन रेडियो के अंदर विस्फोटक सामग्री होने के अंदेशा में बम स्क्वाएड दस्ते को सूचना दी। 20 मिनट बाद मौके पर आए सीओ कैंट अभय मिश्रा ने जांच में स्थिति स्पष्ट न होने पर बम और डॉग स्क्वाएड दस्ते को मौके पर बुलाया। सेट से सूचना पास होने के बाद एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, एसओ कैंट ओम हरि वाजपेई मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद रात 11:30 बजे डॉग स्क्वाएड दस्ते की टीम ने रेडियो से सीढ़ी से निकालकर खोला तो वह खाली मिला जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। लावारिस रेडियो में बम होने की अफवाह से सिविल लाइंस क्षेत्र के लोग एक घंटे सहमे रहे। 
विज्ञापन

 

बम स्क्वाएड दस्ते के पास नहीं है उपकरण

पुलिस लाइंस में मौजूद बम स्क्वाएड दस्ते में तैनात पुलिसकर्मी लावारिस रेडियो मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेकिन जांच के लिए कोई उपकरण नहीं था। सीओ कैंट को उन्होंने इसकी जानकारी दी जिसके बाद इंस्पेक्टर कैंट ने एसएसपी को स्थिति से अवगत कराते हुए पीएसी से बम निरोधक दस्ता भेजने का आग्रह किया। प्रक्रिया के बीच एक घंटे का समय बीत जाने के बाद भी पीएसी से टीम के न पहुंचने पर डॉग स्क्वाएड दस्ते के सिपाहियों ने रेडियो हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed