{"_id":"56e2d2b24f1c1baf0c8b4568","slug":"robbery-at-fourlane-bypass-dhaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 क्विंटल सरिया, जेनरेटर उठा ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
58 क्विंटल सरिया, जेनरेटर उठा ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 11 Mar 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
खोराबार के लूट मे घायल दिनेश यादव व कमलेश यादव ।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार के बसडीला गांव के पास फोरलेन बाईपास पर अर्द्धनिर्मित ढाबे पर सो रहे मालिक सहित उनके रिश्तेदार को बंधक बनाकर बदमाश ट्रक में 58 क्विंटल सरिया, दो मोबाइल, एक जेनरेटर और आठ पिलर फार्मा उठा ले गए। घटना से गुस्साए लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग लेकर खोराबार फोरलेन पर जाम लगा दिया।
करीब ढाई घंटे तक आवाजाही अवरुद्ध रहने के बाद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। मालिक की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अनंत देव ने खोराबार पुलिस को दो दिन में बदमाशों को पकड़ने का निर्देश दिया है।
आराजी बसडीला गांव के दिनेश यादव गांव के सामने फोरलेन बाईपास पर ढाबा बनवा रहे हैं। बृहस्पतिवार रात वह कुशीनगर के रहने वाले अपने रिश्तेदार कमलेश यादव के साथ सो रहे थे। रात करीब दो बजे 12 बदमाशों ने धावा बोलकर दोनों की बुरी तरह पिटाई कर दी और हाथ-पैर बांधकर 58 क्विंटल सरिया, एक जेनरेटर, दो मोबाइल तथा 8 पिलर ढालने वाला फार्मा ट्रक में लादकर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद दिनेश और कमलेश ने किसी तरह पैर खोलकर थोड़ी दूर स्थित दूसरे ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। डकैती की जानकारी मिलते ही आराजी बसडीला, खलवा टोला आदि गांव के लोग सुबह एकत्र हो गए और प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र मोहन के नेतृत्व में गांव वालों ने सुबह पांच बजे फोरलेन जाम कर दिया। फोरलेन जाम होने की जानकारी पर एसओ खोराबार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आए दिन फोरलेन पर मारपीट कर लूट की घटनाओं का हवाला देकर गांव वाले मानने को तैयार नहीं हुए।
बाद में मौके पर सीओ कैंट अभय मिश्र, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह के समझाने के बाद साढ़े सात बजे जाम खुला। ढाई घंटे तक जाम के कारण फोरलेन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एसएसपी अनंत देव ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने खोराबार एसओ को दो दिन के अंदर घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है। दिनेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ट्रक लाकर जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है, उसमें किसी करीबी पर ही शक जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। खोराबार पुलिस को दो दिन की समय दिया गया है।
- अनंत देव, एसएसपी