{"_id":"58d4275a4f1c1bbf371a1135","slug":"police-make-committee-on-tehsil-basis-for-slater-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई के लिए तहसीलों में भी बनेगी कमेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई के लिए तहसीलों में भी बनेगी कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
स्लाटर हाउस ।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ ही तहसीलों में भी अवैध बूचड़खानों के खिलाफ जल्द कार्रवाई शुरू हो जाएगी। गुरुवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर अनिल कुमार ने तहसीलों में भी कार्रवाई के लिए कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। शहर में पिछले तीन दिनों से कार्रवाई चल रही है। अब इसमें और तेजी आ जाएगी। शहर में पुलिस और प्रशासन के साथ ही नगर निगम की टीम भी इस कार्रवाई में शामिल रहेगी। इसके साथ ही बिना लाइसेंस के मीट की दुकानें चला रहे लोगों पर भी कार्रवाई होगी।
जिले में ज्यादातर मीट कारोबारी बिना लाइसेंस के दुकानें चला रहें हैं। किसी को लाइसेंस जारी भी हुआ तो उसने नवीनीकरण नहीं कराया। बैठक के दौरान कमिश्नर ने कहा कि कानून व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने के साथ ही असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्यालय को साफ सुथरा रखें। यह समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री के शहर आगमन के मद्देनजर बुलाई गई थी। चूंकि मुख्यमंत्री भी 26 मार्च को कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे लिहाजा प्रशासन कमियों को दुरुस्त करने में जुट गया है।
कमिश्नर ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कार्यालय में संयमित भाषा बोलने, तहसीलों एवं कार्यालयों में शिकायत पेटिका रखने के भी निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने बोर्ड परीक्षा में नकल पर पूरी तरह रोक लगाने और नकल कराने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन निर्माण में तेजी लाने का निर्देश देने के साथ ही साथ मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में सभी सूचनाओं के साथ उपस्थित होने को कहा है। बैठक में डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, डीएम सन्ध्या तिवारी, एसएसपी राम लाल वर्मा, सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर समेत कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे।