फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police caught to a man trying to kidnap a woman

युवती को लेकर भागने की कोशिश करते पकड़ा गया युवक

Thu, 01 Jun 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 01 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
police caught to a man trying to kidnap a woman
गिरफ्तार - फोटो : gettty
रात्रि गश्त में सतर्कता ने मंगलवार की रात बड़ी घटना होने से बचा लिया। सीओ गोरखनाथ ने संदेह के आधार पर एक बाइक सवार युवक को पकड़ा तो पता चला कि वह युवती को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर भागने की कोशिश कर रहा था। युवती को घर वालों को सुपुर्द किया गया, वहीं युवक को कैंट थाने भेजा गया।
विज्ञापन


सीओ गोरखनाथ (आईपीएस) चारु निगम मंगलवार की रात दो बजे के करीब गश्त पर थीं। इस दौरान एक युवक को बाइक पर युवती के साथ देखा। संदेह के आधार पर युवक की बाइक को सीओ ने रोक लिया। बाइक रुकते ही युवती ने बताया कि वह सिवान, बिहार की रहने वाली है। उसको गोरखपुर में मौसी के घर जाना था। ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसी बीच युवक ने उसी मुहल्ले का रहने वाला बताकर सहायता के नाम पर बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि कई बार उसने बाइक रोकने को कहा लेकिन वह दो घंटे से लेकर उसे घूमता रहा। बुधवार की सुबह युवती के घर वाले आए तो उन्होंने बताया कि हम लोग ट्रेन लेट होने की बात सोच रहे थे। सभी पुलिस के काम की सराहना कर रहे थे। सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने बताया कि युवक को कैंट थाने भेजा गया है। युवती को घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed