फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrested two suspect on forlane

फोरलेन पर पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

Sun, 31 Jan 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र में फोरलेन पर शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में खड़े बाइक सवार दो युवकों को पकड़कर गांववालों ने पुलिस के हवाले कर दिया। सहजनवां क्षेत्र के रहने वाले युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके लूट की घटना में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है।
विज्ञापन

खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार अजवनिया गांव के लोगों ने शुक्रवार की रात नौ बजे फोरलेन पर बाइक लेकर खड़े दो युवकों को पकड़ लिया। बदमाश होने का अंदेशा जताते हुए उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने आई।
विज्ञापन

पूछताछ में उनके सहजनवां क्षेत्र के होने की जानकारी मिली। एक युवक ने अपना नाम चंदन और दूसरे ने राहुल बताया है। युवकों ने बताया कि वह हाटा में रहने वाले दोस्त के यहां से लौट रहे थे। शराब पीने के कारण फोरलेन पर गाड़ी रोककर खड़े हो गए थे। गांववालों ने उन्हें बदमाश समझकर पकड़ लिया। एसओ खोराबार रामअशीष यादव ने बताया कि छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed