फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now online FIR files in GRP

जीआरपी के थानों में शुरू हुई आन लाइन एफआईआर

Mon, 16 Nov 2015 09:33 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीएनएस योजना के तहत जीआरपी के सभी 11 थानों में आन लाइन एफआईआर की व्यवस्था शुरू हो गई है। नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण एसपी रेलवे आफिस को इस योजना से नहीं जोड़ा जा सका है। डीजी रेलवे ने अक्टूबर के आखिरी तक योजना को शुरू करने का वक्त एसपी को दिया था।
विज्ञापन

सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम) को जीआरपी में शुरू करने के लिए डीजी रेलवे ने अगस्त की क्राइम मीटिंग में प्रदेश के सभी एसपी को अक्टूबर तक का वक्त दिया था। डीजी की सख्ती के बाद थानों में एक साल से रखे गए कंप्यूटर को ठीक कराकर दस साल के आपराधिक रिकार्ड को फीड कराने में सभी थानेदार लगे थे।
विज्ञापन

अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रिकार्ड फीड होने के बाद जीआरपी के गोरखपुर, देवरिया, भटनी, बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, आनंदनगर थाने के साथ ही औड़ीहार और मनकापुर चौकी में आन लाइन एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण एसपी रेलवे आफिस को इस स्कीम से नहीं जोड़ा जा सका है। प्रभारी एसपी रेलवे नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि बीएसएनएल के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। 15 दिन के भीतर पूरे आफिस को भी इससे जोड़ लिया जाएगा।

सीसीटीएनएस से यह होंगे फायदे
प्रदेश के सभी थाने से जीआरपी के थाने इंटर कनेक्ट हो गए है।
अपराधियों के बारे में जानकारी जुटानी की लंबी प्रक्रिया से निजात मिलेगा।
ऑन लाइन एफआईआर की निगरानी सीधे एसपी और सीओ करेंगे।
थानो के अपराधिक रिकार्ड का कम्प्यूटरीकृत डाटा बेस होगा।
थानों के रजिस्टर के पन्ने फटने पर भी रिकार्ड सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed