फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man tried to burn himself at the gate of Gorakhnath temple

सीएम से न मिल पाने पर आत्मदाह की कोशिश

Mon, 27 Mar 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 27 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Man tried to burn himself at the gate of Gorakhnath temple
बलिया निवासी किसान ने मंदिर के गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। - फोटो : Amar Ujala
बलिया से कर्ज माफी की मांग लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलने पहुंचे व्यापारी राजेश भारती ने गोरखनाथ मंदिर के द्वार पर खुदकुशी की कोशिश की। सीएम से न मिल पाने पर उन्होंने खुद पर केरोसिन का तेल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की, लेकिन इसके पहले ही उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर शाम तक व्यापारी पुलिस की हिरासत में था। अफसरों का कहना है कि व्यापारी के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश का मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन


बलिया के राजेश भारती ने व्यापार के सिलसिले में बैंक से ढाई लाख रुपये कर्ज लिए थे। बकौल राजेश, कारोबार में उन्हें मुनाफा नहीं हो रहा है। इस कारण वह कर्ज नहीं भर पा रहे हैं। इसे लेकर पूरा परिवार मानसिक दबाव में है। वह खुद अवसाद में हैं। सीएम के गृह जनपद गोरखपुर में होने की सूचना मिलने पर राजेश रविवार को उनसे मिलने गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए पर पुलिस वालों ने सुरक्षा के लिहाज से उन्हें सीएम से मिलने से रोक दिया। इसके बाद वह गेट के पास पहुंचे और साथ में झोले में लाया केरोसिन का तेल खुद पर उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश की, मगर पुलिस वालों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


सुरक्षा में चूक पर उठ रहे सवाल
गोरखनाथ मंदिर के गेट तक बलिया का व्यापारी न सिर्फ केरोसिन का तेल लेकर पहुंच गया बल्कि उसने आत्मदाह करने के लिए खुद पर तेल उड़ेल भी लिया। इस मामले को लेकर पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि मंदिर में दाखिल होने से पहले रास्ते में ही पुलिस बैरिकेडिंग कर एक-एक आदमी की जांच कर रही थी। ऐसे में मंदिर के गेट तक केरोसिन लेकर पहुंच जाना, सुरक्षा में कहीं न कहीं चूक का ही परिणाम है। अफसर भी इसे चूक मान रहे हैं और जांच की दलील दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed