फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   luckup violence of detainees incourt

कचहरी लॉकअप में बंदियों का उत्पात

Fri, 15 Apr 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 15 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
luckup violence of detainees incourt
कचहरी लॉकअप में हंगामा किया
 कोर्ट में पेशी पर आए बंदियों ने गुटका, ठंडे पानी की बोतल के लिए कचहरी लॉकअप में बृहस्पतिवार की दोपहर जमकर हंगामा किया। इसके चलते करीब दो घंटे बंदियों की अदालत में पेशी का काम थमा रहा। एसपी (सिटी), सीओ (क्राइम) ने मौके पर पहुंचकर सख्ती की जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।  
विज्ञापन


जिला जेल से दोपहर 12:30 बजे तीन गाड़ियों से 125 बंदियों को पेशी पर कचहरी परिसर लाया गया था। कचहरी लॉकअप में बंदियों को रखने के बाद नंबर के आधार पर सिपाही पेश कराने ले जा रहे थे। खोराबार क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में बंद बर्खास्त होमगार्ड मिलने आए परिजनों से गुटका और पानी की बोतल लेने का प्रयास करने लगा। सिपाही के मना करने पर गाली गलौज की और देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने सख्ती कर बंदी को वापस लॉकअप में पहुंचा दिया। जानकारी होने पर लॉकअप में रखे गए अन्य बंदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। सुरक्षा में आगे आए दरोगा, सिपाही ने दखल दिया तो उनसे भी बदसलूकी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कचहरी के लॉकअप में उत्पात की जानकारी होने पर एसपी (सिटी) हेमराज मीना, सीओ (क्राइम) अभय मिश्रा कलेक्ट्रेट, पैडलेगंज चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। सख्ती के साथ कार्रवाई की चेतावनी देकर बंदियों को शांत कराया। हंगामे के कारण दोपहर एक से तीन बजे तक बंदियों  की पेशी नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed