फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot of 1.60 lakhs with traders

व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर 1.60 लाख रुपये लूटे

Fri, 10 Jun 2016 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 10 Jun 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
loot of 1.60 lakhs with traders
लूट
तुर्कमानपुर में व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने अगवा कर लिया। झोले में रखे 1.60 लाख रुपये छीनने के बाद कुसम्ही जंगल में हाइवे किनारे छोड़कर फरार हो गए। राहगीराें की सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया। होश में आने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि अनुसार तुर्कमानपुर के रहने वाले अब्दुल राशिद (28) की पांडेय हाता में कॉस्मेटिक की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे खरीददारी करने के लिए वाराणसी जाने के लिए घर से निकले थे। झोले में उन्होंने 1.60 लाख रुपये रखे थे। घर से सड़क पर पहुंचने के बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन जाने के लिए उन्होंने रिक्शा रोका।

विज्ञापन

 

आरोप है कि रिक्शा चालक ने सीट साफ करने के लिए रुमाल निकालकर झाड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद अब्दुल अचेत हो गए। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवक उन्हें बैठाकर कुसम्ही जंगल की तरफ निकल गए। गोरयाबीर बाबा मंदिर के पास गोरखपुर - कुशीनगर मार्ग के किनारे छोड़ने के बाद रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना देने पर शाम चार बजे पहुंची खोराबार पुलिस ने अब्दुल को जिला अस्पताल पहुंचाया। होश में आने के बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed