फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   interdistrict lootera gang busted in gorakhpur, 16 accused arrested

दो मददगार समेत अंतर्जनपदीय गिरोह के 16 जालसाज गिरफ्तार, कई घटनाओं का खुलासा

Sun, 15 Dec 2019 07:42 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 15 Dec 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
interdistrict lootera gang busted in gorakhpur, 16 accused arrested
पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कौस्तुभ ने घटना की जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने रविवार को अंतर्जनपदीय गिरोह के 14 जालसाजों व उनके दो स्थानीय मददगारों को गिरफ्तार कर लिया। अभी तीन और आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में जेवरात, मास्टर चाबी, लॉक खोलने का औजार और 13900 रुपये बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह और सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि शहर में पिछले एक महीने से लगातार जालसाजी कर जेवरात और रुपये गायब करने की घटनाएं हो रही थीं। क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस को इसके आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह अभियान चलाकर मुखबिर की सूचना पर जालसाजी के 16 आरोपियों को क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में दो स्थानीय मददगार हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों पर गैंगेस्टर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पकड़े जाने से गोरखनाथ, कैंट और तिवारीपुर इलाके में हुईं चार जालसाजी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। एसपी सिटी ने बताया कि सभी जालसाज पहले रेकी करते थे और बाद में अलग-अलग टोली बनाकर घटना को अंजाम देते थे। इन्होंने गोरखपुर जोन के देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर सहित अन्य जिलों में भी जालसाजी की घटनाओं को अंजाम दिया है।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कैंट रवि राय, कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज शेष कुमार शर्मा, स्वॉट प्रभारी सादिक परवेज, दरोगा मदन मोहन मिश्र, अक्षय मिश्र, संजय कुमार सिंह, चंद्रभान सिंह, अमित कुमार सिंह, धीरेंद्र राय, सिपाही शशिकांत राय, शाहिद खान, सनातन सिंह, कुतुबुद्दीन, विपेंद्र मल्ल, कामेश्वर दूबे आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed