फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   doctor practice with illegal degree, arrest

फर्जी डिग्री पर प्रैक्टिस कर रहा डॉक्टर गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2016 08:24 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सहायक आयुक्त औषधि के नेतृत्व में ड्ग विभाग की टीम ने शुक्रवार को सहजनवां में फर्जी डिग्री पर प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बिना लाइसेंस चल रही दुकान में रखी करीब डेढ़ लाख की दवाएं भी सीज कर दीं। इस कार्रवाई से सहमे आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर हट-बढ़ गए। इन दुकानदारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ के सहायक आयुक्त औषधि आरपी पांडेय की अगुवाई में ड्रग विभाग की टीम बृहस्पतिवार से ही जिले में दवाओं की जांच की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे टीम गीडा पहुंची। यहां टीम ने जब लकी मेडिकेयर दुकान की जांच शुरू की तो दुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा सका। टीम में शामिल अधिकारियों ने जब बोर्ड पर दर्ज डॉ. मनोज कुमार के बारे में पूछताछ की तो वह पास में ही बैठे मिल गए। उनकी डिग्री की जब जांच की गई तो वह भी फर्जी मिली। कालेसर निवासी डॉक्टर के पास रूरल मेडिकल प्रैक्टिसनर कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का सर्टिफिकेट मिला जिसे टीम ने फर्जी करार दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने कथित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। विभाग की ओर से सहजनवां थाने में फर्जी तरीके से प्रैक्टिस करने और बिना लाइसेंस के दवा बेचने के खिलाफ तहरीर दी गई है। छापा मारने वाली टीम में इलाहाबाद के ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश जैन, कानपुर नगर के एजाज, गोंडा के हेमंत, रामपुर के अनुरोध, संतकबीरनगर के देशबंधु विमल, गोरखपुर के ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed