{"_id":"57a78bed4f1c1ba8672bacc3","slug":"dead-body-of-a-traders-found-in-lodge","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉज में मिली व्यापारी की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉज में मिली व्यापारी की लाश, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय चौक के पास स्थित खन्ना लॉज में रविवार की देर शाम फल व्यापारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लॉज के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। सिपाही की सूचना पर मोर्चरी पहुंचे घर वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस लॉज मैनेजर को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
तुर्कमानपुर के राजघाट के मूल निवासी राजेंद्र सोनकर (55) महुई सुघरपुर में मकान बनाकर रहते हैं। फलमंडी में उनकी आरके फर्म के नाम से आढ़त है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह घर से मंडी पहुंचे और वहां से नौ बजे शहर की तरफ निकल गए। रात आठ बजे राजेंद्र के बेटे प्रदीप ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो कोतवाली थाने के सिपाही ने रिसीव कर होटल में लाश मिलने की जानकारी दी। घर वाले जिला अस्पताल के मोर्चरी पहुंचे तो सिपाही ने बताया कि खन्ना लॉज के रूम नंबर 107 में रविवार की शाम छह बजे के करीब फर्श पर लाश पड़ी मिली।
पुलिस हार्ट अटैक से व्यापारी की मौत होने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली विजयराज सिंह ने बताया कि व्यापारी का मोबाइल और जेब में रखे रुपये सुरक्षित मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।