{"_id":"5793c2124f1c1bac59c4c5a4","slug":"dead-body-of-a-student-found-in-gutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर नाले में फेंकी छात्र की लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर नाले में फेंकी छात्र की लाश
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां के कोहरभार, चोरमा नाले में शनिवार की शाम हत्या कर फेंकी गई युवक की लाश बरामद हुई है। रस्सी से दोनों पैर बंधे होने के साथ ही गले पर चोट के निशान थे। एक हाथ से दिव्यांग युवक की पहचान लोगों ने माट के रहने वाले छात्र के रूप में की। तीन दिन से वह लापता था। संबंधों के विवाद में हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।
पाली प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की शाम सात बजे कोहरभार गांव के लोगों ने चोरमा नाले में युवक की लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। एक हाथ से दिव्यांग युवक की पहचान माट गांव के रहने वाले शत्रुघभन निषाद (20) के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे घर वालों ने बताया कि तीन दिन पहले किसी को कुछ बताए बिना वह घर से निकला था। उसे आखिरी बार बगीचे के पास देखा गया था।
चार भाइयों में तीसरे नंबर का शत्रुघभन बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। सीओ कैंपियरगंज मनोज पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन चल रही है। जल्द ही पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
मां को मिल रही थी धमकी
हत्या की सूचना पाकर पहुंची शत्रुघभन की मां ने सीओ कैंपियरगंज मनोज पांडेय को बताया कि उनको गांव के कुछ लोग फोन कर धमकी दे रहे थे। शनिवार की दोपहर किसी ने फोन कर बेटे को रिश्तेदारी में भेजने की बात कह जान से मारने की धमकी दी। गांव के लोगाें ने बताया कि गांव की एक लड़की से उसकी जान पहचान थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था।