फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ddu university in B.Ed

20 मई तक पूरे नहीं हुए शिक्षक तो सीट गई

Tue, 26 Apr 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 26 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ddu university in B.Ed
बीएड - फोटो : Demo pic
शिक्षकों के  मानक को लेकर गोरखपुर यूनिवर्सिटी का तेवर एक बार फिर तल्ख हो गया है। 60 फीसदी कॉलेजों में शिक्षकों की संख्या पूरा न होेने से सीट निर्धारण में आ रही दिक्कत को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन कॉलेजों को मानक पूरा करने का अल्टीमेटम जारी करने जा रहा है। यदि 20 मई तक कॉलेजों ने मानक पूरा नहीं किया तो बीएड की सीटें निरस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन



बीएड परीक्षा प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल को हुई। परीक्षा का आयोजन कर रही लखनऊ यूनिवर्सिटी रिजल्ट निकालने की तैयारी में जुट गई है लेकिन गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में बीएड सीटों की स्थिति अभी तक साफ नहीं हो सकी। इसकी वजह कॉलेजों में शिक्षकों का मानक पूरा नहीं होना है। यह बात तब सामने आई जब सीट तय करने के लिए यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों से शिक्षकों का ब्यौरा मांगा।
विज्ञापन


जो रिपोर्ट मिली उसके मुताबिक 60 फीसदी कॉलेजों में शिक्षकों का मानक पूरा नहीं है। इस स्थिति में सीटों की सूची बनाने से पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन कॉलेजों की सूची बनाने का फैसला किया, जिनमें मानक पूरा नहीं है। ऐसे सभी कॉलेजों को एक अवसर देते हुए यूनिवर्सिटी उन्हें अल्टीमेटम भरा पत्र लिखने जा रही है। जिसमें उन्हें हर हाल में 20 मई तक मानक पूरा कर लेने को कहा जाएगा। जो कॉलेज इस तय तिथि तक शिक्षकों को लेकर अपनी स्थिति साफ नहीं करेंगे, या मानक के पूरा करने का प्रपत्र नहीं दे देंगे, वे बीएड में प्रवेश भी नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट:
सीट के मुकाबले अधूरे शिक्षक के साथ ब्यौरा प्रस्तुत करने वाले कॉलेजों को 20 मई तक एक अवसर और देने का निर्णय लिया गया है। कॉलेजों की सूची तैयार हो रही है और जल्द इस बाबत उन्हें पत्र भेज दिया जाएगा। 20 मई के बाद इस तरह के किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
- प्रभाष द्विवेदी, रजिस्ट्रार, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed