फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime report in khorabar

शोहदे ने विधवा की मांग में भरा सिंदूर, विरोध पर पीटा

Sun, 08 May 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sun, 08 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime report in khorabar
demo photo
खोराबार के मदरहवा में शुक्रवार की शाम यूनिवर्सिटी से घर लौट रही विधवा को रास्ते में रोक गांव के युवक ने मांग में सिंदूर भर दिया। विरोध करने पर पिटाई करके फरार हो गया। देर शाम थाने पहुंचे महिला के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर खोराबार पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन



क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति यूनिवर्सिटी में कर्मचारी थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गई। आश्रित कोटे से महिला यूनिवर्सिटी में नौकरी करती हैं। शनिवार की शाम पांच बजे स्कूटर ड्यूटी से महिला घर लौट रही थी। मदरहवा के पास गांव के युवक ने रोक लिया। जरूरी काम से बाहर जाने की बात कह अपने घर सब्जी पहुंचाने को कहा। झोला लेने के लिए महिला जैसे ही युवक की तरफ झुकी उसने मांग में सिंदूर भरने के साथ ही आज से पत्नी होने की बात कहने लगा। विरोध करने पर युवक अपशब्द कहने लगा।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे इससे पहले ही युवक फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे घरवाले पीड़ित के साथ थाने पहुंचे। महिला के पिता ने गांव के रहने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसओ खोराबार रामअशीष यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के घर युवक था आना  - जाना
गांव का रहने वाला युवक शादीशुदा नहीं है। महिला के धर उसका पहले से आना-जाना था। घर पर आने के दौरान वह महिला से बात करने का बहाना ढूंढता रहता था। परिवार के लोगों को उसकी नियत पर संदेह नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed